
ऊंचाहार, रायबरेली। मजदूरी का पैसा मांगने गई एक महिला को खेत स्वामी दबंग महिला ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला मज़दूर ने गेहूं के खेतों में कटाई करने की मज़दूरी का बकाया का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली तक पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुलाब मजरे कंदरावां गांव निवासिनी संगीता विश्वकर्मा का आरोप है कि वह गांव की एक महिला से मज़दूरी पर गेहूं की फसल काटकर बोझ बनाने तक की बात तय थी। जिसपर करीब दस दिन तक मज़दूरी करके कटाई और उसके बाद बोझ बना दिया। मंगलवार को जब संगीता उससे अपने मज़दूरी का पैसा मांगने गई तो महिला पूरी मज़दूरी न करने का बहाना कर के गाली गलौज के बाद पीड़िता की पिटाई कर दिया। मारपीट में महिला घायल हो गई। किसी तरह वहां से भागकर पीड़िता संगीता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।










