
*गदागंज रायबरेली*
*खाना बनाते समय महिला आग में झुलसी*।
*गंभीर अवस्था में इलाज हेतु लें जाया गया डाक्टरों किया मृत घोषित*
*गदागंज रायबरेली* गदागंज थाना क्षेत्र के पुरे बरेथ मजरे सुदामापुर मोनो लोधी की पत्नी शांती देवी उम्र लगभग 24 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में चूल्हे में खाना बनाते समय लगभग 11 बजे आग में झुलसने से महिला की मौत हो गई स्थानीय लोगों ने बताया मृत महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी उसका एक 5 महीने का बेटा तरुण कुमार है और मृतका शांती देवी घर पर सुबह खाना बनाते समय अकेली थी और पति मोनो मजदूरी के लिए गांव में ही किसी का भूसा लाने बाहर गया हुआ था तभी मृतका की सास बिटाना देवी घर के बाहर गेंहू बना रही थी जब चीखने की आवाज सुनी तो देखा कि महिला आग में गंभीर रुप से झुलस चुकी थी वही ससुराल जानो के द्वारा आनन, फानन गंभीर रूप से झुलसी मृतका को सीएचसी दीनशाह गौरा इलाज हेतु ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो चुकी थी वही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की आग में झुलसने से मौत हो चुकी है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।










