टैक्टर ट्रालियों की गंभीर दुर्घटना में पिता, पुत्र की मौत दर्जनो घायल!


CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-क्षेत्र के हाईवे स्थित कापसेड़ा में चल रहे श्री जानकी महाराज मेला देखने दो ट्रेकर ट्रालियों में भरकर गए पांच दर्जन लोग गांव लौटने के दौरान, एक ट्रेक्टर ट्राली पलट जाने से ट्रेक्टर चालक व उसके पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी लाया गया! और उनमे से भी ज्यादा तर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया! इस वीभत्स घटना से क्षेत्र में ही नही बल्कि आस पास कोहराम मच गया!
मामला मंगलवार शाम लगभग 8:00 बजे तिलहर निगोही मार्ग पर का है जहाँ गांव विहारीपुर अजमा बाद के एक ही खानदान के करीब पचास से साठ लोग दो ट्रेक्टर ट्रालियों से कपसेड़ा मेला देखकर लौट रहे थे! तिलहर निगोही रोड पर गांव कुदकापुर समीप ट्रेक्टर ट्राली पलट गई! घटना की खबर मिलते ही कोतवाल विशाल प्रताप सिंह , सी०ओ० प्रयांक जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे! जेसीबी की मदद से ट्रेक्टर ट्राली को सीधा करवाकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया!
क्षेत्रिय विधायक सलोना कुशवाहा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली और सी एच सी में तहसीलदार जय प्रकाश यादव, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, मनु माथुर देर रात तक डटे रहे! सी०ओ० प्रयांक जान ने बताया कि दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक अमित व उसके पिता मुरली की मौत हो गई है, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं! कुछ को जिला अस्पताल भेजा गया है!
सूत्रो की माने तो मेला देख कर बापस लौट रहे दोनो टैक्टर ट्रालियों के चालक तिलहर निगोही मार्ग पहुंचते ही आपस में दौड़ प्रतिस्पर्धा करते नज़र आए कि आगे निकालने की होड़ में अचानक ब्रेक लगाने से जहाँ टैक्टर पूरी तरह खड़ा हो कर सीधा ही नही हुआ बल्कि ट्राली सहित पलट गया और यह दुर्घटना घट गई!









