
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में पदरोहन समारोह का भव्य आयोजन
सलोन अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में पदरोहन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र व छात्राओं को मानाभिशेक किया गया। समारोह को चार अलग अलग हाउस में विभाजित किया गया था। जिसमे टैगोर हाउस, कलाम हाउस, इकबाल हाउस और स्वामी विवेकानंद हाउस।
टैगोर हाउस की मिस्ट्रेस मिसेज निगार फातिमा, हाउस कैप्टन मास्टर अली खान को विद्यालय के डायरेक्टर जावेद खान ने बैज और कैप ऑफर करके सम्मानित किया। कलाम हाउस की मिस्ट्रेस लुबना आफरीन और हाउस कैप्टन मास्टर अयान हाशमी को मुख्य अतिथि डॉक्टर कलाम ने बैज और कैप से सम्मानित किया। तो वहीं पर विवेकानंद हाउस की मिस्ट्रेस अनीस फातिमा और मास्टर नय्यर तथा इकबाल हाउस की मिस्ट्रेस श्रद्धा श्रीवास्तव और हाउस कैप्टन को प्रधानाचार्य शोएब अहमद खान ने बैज और कैप से सम्मानित किया।
तत्पश्चात विद्यालय की इंगलिश टीचर श्रद्धा श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित महानुभावों को मंच पर शपथ दिलाई । विद्यालय के मुख्य अतिथि डॉक्टर अब्दुल कलाम बच्चों को संबोधित करते हुए बोले मेरी उम्र सत्तवान वर्ष है मैं पीएचडी हूं और मैं अभी भी पढ़ता हूं, ये सुनकर बच्चों ने बहुत देर तक तालियां बजाई जिससे पूरा कॉन्फ्रेंस हाल तालियों की गूंज से भर गया।
डॉक्टर अब्दुल कलाम ने बच्चों से कहा शिक्षा एक बहुत ही अद्भुत माध्यम है जिसने हमारे देश में रवींद्र नाथ टैगोर, एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद और इकबाल जैसे महापुरुष पैदा किए। और ये अदम्य शक्ति सिर्फ शिक्षा में है, और कहा पढ़ाई सिर्फ नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि एक बेहतर इंसान बनने के लिए करें। विद्यालय की हिंदी शिक्षक लुबना मैम को उनके अपने विषय हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य शोएब अहमद खान ने सॉल और ऑनर ऑफ़ सिटेशन भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद अतहर और श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।










