
न्याय पंचायत धरई के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सलोन रायबरेली ।न्याय पंचायत धरई के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों एसएमसी सदस्यों जनप्रतिनिधियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली और दिया आगामी 20 मई2024 को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश। बताते चलें कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास क्षेत्र के सभी ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जारहा है ।आज शनिवार को प्राथमिक विद्यालय धरई पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पंचायत मित्र एवं ग्राम सभा वासियों ने मिलकर सामूहिक रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली और जन जन को 20 मई को होने वाले चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया। राम अभिलाष,हरिश्चंद्र ,रामधनी, उमा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती खुशियाला शिक्षक दिव्य प्रताप ,तस्लीम राबिया ,शिव बालक सरोज, राजेश्वरी सिंह, रिजवाना बानो सर्वेश कुमार मिश्रा आदि के साथ-साथ रैली का संचालन कर रहे जूनियर हाई स्कूल धरई विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक मोहम्मद कासिम हुनर ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षित देश यह तभी संभव है जब हम सब मिलकर अपने बूथो पर मतदान करेंगे। खुद के साथ-साथ अपने पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे ।आपने देखा होगा की पक्षी आकाश में झुंड बनाकर निकलते हैं इसी प्रकार हमें अपने पड़ोसियों को साथ में ले जाकर मतदान कर अपने भारत की तस्वीर को विश्व के सामने प्रथम श्रेणी में दिखाना है ।










