
लोकेशन रायबरेली
स्लग रायबरेली में बिहार के पूर्णिया से पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी पर बोला जमकर हमला
एंकर.. खुद को प्रियंका और राहुल का सिपाही कहने वाले और पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दूसरे चरण में चुनाव लड़ चुके पप्पू यादव ने अरविंद केजरीवाल से मिलता जुलता बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह यूपी के नेताओं को एक एक कर निपटा रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का नाम लेते हुए कहा कि गुजराती लॉबी इन पर हावी है और यूपी सीएम की कुछ नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि चीफ सिक्रेटी को बार बार केंद्र के इशारे पर एक्सटेंशन मिल रहा है और योगी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। पप्पू यादव ने एक दिन पहले अपने किये गए ट्वीट पर भी सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांंधी जीत रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। पप्पू यादव से यह पूछे जाने पर कि अभी तक इंडी गठबंधन ने भी पीएम का नाम नहीं तय किया है, आपने कैसे तय कर लिया। इस पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत आकलन है। हम बता दें कि पप्पू यादव दो दिन से रायबरेली में हैं और राहुल व केएल शर्मा का प्रचार कर रहे हैं। आज अमेठी लोकसभा के गावों में वह प्रचार कर रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि गृह मंत्री अमित शाह की सभा में एक पत्रकार के साथ मारपीट हुई है। पप्पू यादव इसी पत्रकार को देखने जिला अस्पताल की इमरजेंसी आये थे।









