
निवर्तमान मुख्यमंत्री ने नुक्कड़ सभाओ को किया संबोधित
लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन: भूपेश बघेल
बछरावां रायबरेलीl छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री एवं रायबरेली लोकसभा सीट के प्रभारी भूपेश बघेल ने क्षेत्र में रायबरेली से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में लगभग आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कियाl यह नुक्कड सभाये क्षेत्र के बिशनपुर, इशिया, हसनगंज, बछरावां नगर एवं सेंहगो तमनपुर सहित कई अन्य गाँवो में आयोजित हुईl नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने अमेठी से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि अबकी बार केवल स्मृति ईरानी की स्मृति यानी याद अमेठी में रह जाएगी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने आप को बुलडोजर बाबा की सरकार बताते हैं अगर वास्तव में उनकी सरकार बुलडोजर बाबा की सरकार है तो पेपर लीक करने वालों के ऊपर बुलडोजर क्यों नहीं चलाl साथ ही साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा और कहा कि वह बड़ी-बड़ी बातें करने ने माहिर है और साथ-साथ झूठ भी बोलते हैं, एवं कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताते हैंl इसी कड़ी में उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और 400 सीटें लाकर भी कोई संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकताl इस मौके पर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के विधायक संदीप साहू, सुशील पासी, नगर पंचायत बछरावां कांग्रेस प्रत्याशी नीरज साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं आम जनमानस मौजूद रहाl










