
स्लग रायबरेली में सोनिया गांधी ने जनता से की भावुक अपील
एंकर.. रायबरेली के आईटीआई ग्राऊंड पर इंडिया गठबंधन की संयुक्त सभा में मंच से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद रही सोनिया गांंधी ने भावुक अपील की है। सोनिया गांंधी ने मंच से ही राहुल गांंधी को रायबरेली वासियों को सौंपते हुए कहा मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूँ। दरअसल स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांंधी मंच पर तब पहुंचीं जब राहुल गांंधी का भाषण चल रहा था। राहुल के भाषण के बाद सोनिया गांंधी जब डायस पर पहुंचीं तो उनके बगल में राहुल गांंधी किसी छात्र की तरह हाथ बांध कर खड़े हुए और राहुल के बराबर में ही प्रियंका खड़ी हुयीं। उसी दौरान जब सोनिया ने बोलना शुरू किया तो किसी ने कल्पना नहीं की थी कि वह यह बोलेंगी। सोनिया ने कहा, आज मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं, जैसे आपने मुझे अपना माना, वैसे ही राहुल को अपना मानकर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा। सोनिया की इस अपील पर पूरा पंडाल शोर से गूँज उठा।










