
ऊंचाहार-प्रयागराज से रायबरेली जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई, जिससे कार की अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में एक ही परिवार के कार सवार चार लोग घायल हो गये, जिन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।
प्रयागराज जिले के धूमनगंज कोतवाली के अंतर्गत राजरूप पुर निवासी सजंय श्रीवास्तव 46 वर्ष अपनी पत्नी मीनाक्षी 44 वर्ष बेटे सक्षम श्रीवास्तव 15 वर्ष व समर श्रीवास्तव 11 वर्ष को कार से लेकर शनिवार की सुबह रायबरेली में रिश्तेदारी जा रहा था।तभी लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बाबूगंज व सेमरीरनापुर के बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार की अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में कार सवार चारों लोग घायल हो गए,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों का इलाज किया गया है










