
*संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी,मौत*
*गदागंज रायबरेली*
गदागंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गांव में एक 15 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने के कारण हुई मौत यह ख़बर आग की तरह फ़ैल गई जानकारी के मुताबिक युवती गदागंज थाना के मखदूमपुर चौकी निवासिनी मुतवल्ली पुर राणा मजरे कजियाना मृतक युवती खुशबू उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्री महेश कुमार रैदास घटना मंगलवार सुबह करीब 9.00 बजे की बताईं जा रही है जो कि घर के अन्दर कमरे में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली हालांकि फांसी किन कारणों से लगाईं अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है जानकारी पाने पर स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है स्थानीय लोगों का मानना है घटना के समय परिजन किसी काम से बाहर गये हुए थे और घर पर मृतका के माता-पिता व बहनें रहतीं थीं भाई बाहर परदेश में रहकर नौकरी करता है जब घर परिजन नहीं थे तभी यह घटना घटी किन कारणों से युवती ने घर के अन्दर कमरे में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली जब परिजन घर आते हैं तभी जान पाते हैं कि खुसबू ने फांसी लगा ली लिखित सूचना पुलिस को दी गई शव को पीएम हेतु भेजा गया सभी बिन्दुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है मृतका युवती कक्षा 12 की छात्रा थी वहीं दरोगा गौरव मलिक ने बताया की एक युवती की फांसी लगने से मौत हुई है फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है शव पीएम हेतु भेज दिया गया है










