ऊंचाहार-साइकल चलाते समय संतुलन बिगड़ने के कारण दस वर्षीय बालक गिर गया, जिससे साइकल का हैंडल उसके पेट में घुस गया।घायल बालक को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
बटऊआपुर गाँव निवासी सोनू का दस वर्षीय बालक सोनू रविवार की दोपहर घर के पास ही साइकल चला रहा था।तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वो गिर गया।इसी दौरान साइकल का हैंडल उसके पेट में घुस गया।घटना में बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।परिजनों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल बालक का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।










