
ऊंचाहार-दरवाजे पर बैठी बुजुर्ग महिला पर आवारा सांड ने जानलेवा हमला करके महिला को गम्भीर रूप से घायल हो गया, परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मामला क्षेत्र के होरेंसा गाँव का है, गाँव की रहने वाली 63 वर्षीय सुरसती रविवार की दोपहर दरवाजे पर बैठी हुई थी।तभी वहां से गुजर रहे एक आवारा सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।आसपास मौजूद लोगों ने सांड को खदेड़कर किसी तरह बुजुर्ग महिला की जान बचाई।हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई, परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए एक सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ग्राम प्रधान राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आवारा सांड के हमले से लगभग आधा दर्जन लोग अभी तक घायल हो चुके है कई बार इसकी सूचना भी स्थानीय अधिकारियों को दी गई लेकिन किसी ने कोई कार्यवाई नहीं की है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को सीएचसी लाया गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।










