
*लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी जिला प्रशासन ने कसी कमर*
*गदागंज रायबरेली*
रायबरेली में मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है सुबह 8.00 बजे से गणना की जाएगी प्रत्याशी व उनके एजेंट 1 घण्टे पूर्व ही मतगणना स्थल में पहुंचेंगे 1 घण्टे बाद में रूझान आना शुरू हो जाएगा रायबरेली लोकसभा की मतगणना शहर के आई टी आई संस्थान गोराबाजार में की जाएगी। मतगणना विधानसभा वार अलग-अलग एक साथ की जाएगी। रायबरेली लोकसभा में 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। प्रत्येक की गणना कक्ष में 14 टेबल लगाए गए है।
खास बात यह भी आप को बता दे कि अमेठी लोकसभा के लिए सलोन विधानसभा की गणना भी यही पर होगी। सुरक्षा की दृष्टि से 1200 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।










