
एंकर.. कल चार जून को होने वाली मतगणना से एक दिन पहले रायबरेली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मतगणना कर्मियों को नसीहत दी है। सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने इस दौरान कहा कि दो दिन से टीवियों पर चल रहे एग्जिट पोल पूरी तरह निराधार हैं। मोदी सरकार जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतगणना में कर्मचारी और अधिकारी बिना किसी दबाव के निष्पक्ष गणना कराएं। जिलाध्यक्ष ने इस दौरान चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा मोदी सरकार को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। जिलाध्यक्ष ने पोस्टल बैलट की गिनती को लेकर जिला प्रशासन से क्या आश्वासन मिला, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला केंद्रीय निर्वाचन आयोग को लेना है।










