
विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु मां गंगा जी के पावन तट पर विशाल शिव महायज्ञ एवं शिव महापुराण का आयोजन बदैया धाम पर किया जा रहा है l
रायबरेली /गदागंज – रायबरेली जिले के विकासखंड दीनशाह गौरा के अंतर्गत सुल्तानपुर बढ़ाईया धाम पर जन-जन के सेवक श्री भारत मां के लाल पूज्यनीया देवी शक्ति मां के कर कमलों द्वारा विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा के इस पावन धरती पर भारत मां के लाल के द्वारा विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु मां गंगा जी के पावन तट पर विशाल शिव महायज्ञ एवं शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है धर्माचार्य पंडित श्री राघवेंद्र जी महाराज धर्म मूर्ति देवी अंजनेश्वरी मिश्रा जी के द्वारा भागवत का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर शिव महापुराण आदि देवी शक्ति मां के द्वारा बताए बातों को गौरपूर्वक सुनते हैं और भक्तों द्वारा इस विशाल शिव महायज्ञ में आहुति भी दी जाती है जन-जन के सेवक श्री भारत मां के लाल गुरु जी के द्वारा दिनांक 10-06-2024 दिन सोमवार को गुरु जी के द्वारा बढ़िया धाम पर मंदिर का भूमि पूजन किया गया जिसमें एक हजार वर्ष तक ज्योति जलती रहेगी और समस्त क्षेत्र का देवी शक्ति मां व मां गंगा श्री भारत मां के लाल के द्वारा किए गए कार्यों से कल्याण होता रहेगा माँ शक्ति की ज्योति जलती रहेगीl जैसे
वैदिक काल से हमारे जीवन में यज्ञों का विशेष महत्व रहा। आज जब हम इसको वैज्ञानिक ढंग से देखते है तब भी यह लाभ देने वाला ही है। यज्ञ पर्यावरण के साथ मानव मस्तिष्क की कलुषता को दूर करता है। धर्मिक अनुष्ठान जब विश्व शांति और मानव कल्याण हेतु किया जा रहा हो तो उस भावना का हमें आदर करते हुए यथासंभव सहयोग करना चाहिए।
गरीब -अमीर, ऊंच -नीच और जातीय ,धार्मिक बन्धनों से मुक्त मानव कल्याण हेतु होती है संस्था रामनाम परिवार और नन्दनी गौ सेवा समिति के के द्वारा जनकल्याण हेतु ऐसे ही आयोजन करती रहती है।
समस्त सेवक गण प्रत्येक घरों से एक मुट्ठी आनाज और एक रुपया लेकर सबके सहयोग से इस पुनीत कार्य को सम्पन्न कराने के लिए प्रयासरत रहते हैं। आपको बता दें कि समस्त क्षेत्र के भक्तगण जन-जन के सेवक श्री भारत मां के लाल पूजनीय देवी शक्ति मां के आशीर्वाद के साथ अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरान पड़े घाट को स्वर्ग बना दिया जहां हजारों की संख्या में भक्तगण एकत्रित होकर आरती भजन मे लीन होकर प्रभु के गुण गाते है राम नाम परिवार के द्वारा जन कल्याण के लिए समय-समय पर कई लाखों की संख्या में दीप जलाकर इस क्षेत्र में सोए हुए भक्तों को जागने का भी और जगमगाने का भी कार्य किया जाता है जिसमें कार्यकर्ता के रूप में शिवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा बॉक्स सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, रामबरन लंबरदार, कन्हैया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार सिंह बच्चा भैया, दिलीप सिंह, अभिनव विकास सिंह, नागेंद्र मास्टर,आदि राम नाम परिवार के हजारों समर्थकों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 13-06-2024 को भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें कई हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाएगा lआशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप लोगों का सहयोग और उपस्थित इस भव्य विशाल शिव महायज्ञ एवं शिव महापुराण के आयोजन को अवश्य सफल बनाएगी और जन-जन तक प्रसाद पहुंचेगा और विश्व का कल्याण होगा l










