
राम नाम परिवार के द्वारा मां गंगा जी के पावन तट पर विशाल शिव महायज्ञ एवं शिव महापुराण का आयोजन कर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया l
रायबरेली /गदागंज – रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर बढ़ाईया धाम पर जन-जन के सेवक श्री भारत मां के लाल पूज्यनीया देवी शक्ति मां के कर कमलों द्वारा विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा के इस पावन धरती पर भारत मां के लाल के द्वारा विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु मां गंगा जी के पावन तट पर विशाल शिव महायज्ञ एवं शिव महापुराण का आयोजन किया गया l
धर्मिक अनुष्ठान जब विश्व शांति और मानव कल्याण हेतु किया जा रहा हो तो उस भावना का हमें आदर करते हुए यथासंभव सहयोग करना चाहिए।
गरीब -अमीर, ऊंच -नीच और जातीय ,धार्मिक बन्धनों से मुक्त मानव कल्याण हेतु होती है रामनाम परिवार और नन्दनी गौ सेवा समिति राम नाम परिवार के द्वारा जन कल्याण के लिए समय-समय पर कई लाखों की संख्या में दीप जलाकर इस क्षेत्र में सोए हुए भक्तों को जागने का भी और जगमगाने का भी कार्य किया जाता है जिसमें कार्यकर्ता के रूप में शिवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा बॉक्स सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह,लंबरदार, कन्हैया, चतुर्भुज, नागेंद्र, हरिकेश,करन,अनिल सिंह, उर्फ बच्चा भैया, संजय सिंह,अभिनव विकास, राम अवतार मास्टर, दिलीप सिंह,आदि राम नाम परिवार के हजारों समर्थकों के द्वारा भंडारा का प्रसाद गदागंज चौराहे पर वितरण किया गया और समस्त गांव में भी जा जाकर भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया l










