
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली मामूली कहासुनी को लेकर बेखौफ दबंगों ने सगे भाइयों पर लाठी डंडों व लोहे की राड से किया जानलेवा हमला जमीन पर गिरने के बाद हमलावरों ने बड़े भाई को मारी गोली, गोली लगने से बड़े भाई की मौके पर हुई दर्दनाक मौत वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर, मामला डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे पृथ्वी गांव का है जहां मामूली कहासुनी के बाद सैलून की दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे हैं दो सगे भाइयों खुर्शीद पुत्र मोहम्मद मजीद ओम 40 वर्ष व उसके छोटे भाई समीर उम्र 26 वर्ष पर बेखौफ ने लाठी डंडों व लोहे की राड से हमला कर दिया जब दोनों मोटरसाइकिल से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े तो उनमें से एक हमलावर ने गोली चला दी गोली खुर्शीद को लगी जिससे वह वहीं गिरकर तड़पने लगे घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जहां खुर्शीद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया वहीं समीर की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है, मृतक की मां ने सऊद, अली जान, आजाद, शाहरुख खान सहित छ लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है सभी हमलावर दौलतपुर गांव के रहने वाले हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं फरार हमलावरों की तलाश शुरू की









