
लोकेशन रायबरेली
स्लग करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपति की हुई दर्दनाक मौत
एंकर रायबरेली में सोते समय दंपति पर गिरा फर्राटा पंखा, करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर टोड़ी गांव का है जहां रामकेश उम्र 55 वर्ष अपनी पत्नी धन राजा उम्र 50 वर्ष के साथ कमरे के अंदर फर्श पर सो रहे थे तभी कमरे में चल रहा फर्राटा पंखा उनके ऊपर गिर गया, जिससे पूरे कमरे में करंट फैल गया करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपति की मौके पर दर्द नाक मौत हो गई सुबह जब कमरे के दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा कि फर्राटा पंखा उनके ऊपर गिरा हुआ था, और उन दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।










