
लोकेशन रायबरेली
एंकर.. बरसात के मौसम जलभराव और संचारी रोग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। यहां लगातार हुई मैराथन बैठक के दौरान नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जहां खाद्य सुरक्षा विभाग को बरसात के मौसम में कटे फटे फल, मिलावटी खाद्य सामग्री और अधोमानक खाद्य तेलों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर पालिका की जवाबदेही भी तय की है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जहां नालों की सफाई का काम पूरा हो गया है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दो से तीन दिन के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता से जुड़े संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है।









