
*जलालपुर धई में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप*
*ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी सूचना*
*गदागंज रायबरेली*
रायबरेली दीनशाह गौरा ब्लाक गदागंज थाना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर धई के खत्री भीट गांव के समीप जंगल में मौरंग की ढेर के पास लगभग बारह फीट का अजगर मिला विशालकाय अजगर को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने पहले थाने पर दी सूचना पाकर आनन फानन उपनिरीक्षक माधव राज गिरि कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच कर देखा तो तुरन्त वन विभाग की टीम को सूचना दिलाया रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मसक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़ने में कामयाब रहे बोरे में भरकर रेस्क्यू टीम वन विभाग की लेकर चली गई। चूंकि बरसात होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो जाने से अजगर सांप मौरंग के टीले पर आ गया था जलालपुर धई ग्राम प्रधान ऋषि प्रसाद ने बताया कि मौरंग के पीछे काफी घना जंगल है।गलीमत रही कि बगल में ताल है जिसकी खुदाई भी मनरेगा से चालू थी मजदूरों की आवाज से अजगर घबरा गया है और एक स्थान पर बैठ गया तभी एक मजदूर की नजर अजगर पर पडी और सभी लोग इकठ्ठा हो गये वहीं वन विभाग की रेस्क्यू टीम पकड़ कर लें गई। दरोगा माधव राज गिरि ने बताया सूचना पर मौके पहुंचकर वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सुपुर्द किया गया









