
लोकेशन रायबरेली
एंकर प्रेमी युगल ने एक साथ नहर में लगाई छलांग, दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ भांव गांव के पास स्थित शारदा नहर पुल से लगाईं छलांग, खबर लिखे जाने तक दोनों प्रेमी युगल का कोई पता नहीं चल पाया, घटनास्थल पर पुलिस व रेस्क्यू टीम मौजूद है, मामला भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव के पास का है जहां अमन पुत्र राजेंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी खानपुर का अपने मौसेरी बहन संगीता से प्रेम हो गया बात खुलने व समाज के डर से दोनों प्रेमी युगल अमन व संगीता ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर शारदा पुल से छलांग लगा दी नहर में बहाव अधिक होने के कारण अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है जबकि दोनों प्रेमी युगल की तलाश के लिए संबंधित थाने की पुलिस व रेस्क्यू टीम मौजूद है।









