बदायूँ-: पति पत्नी में कहासुनी होने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।मृतक के रिश्ते के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पंचनामा भर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिये ज़िला मुख्यालय भेज दिया।
घटना ज़िले के थाना मुजरिया के गांव तिगोड़ा अपने मायके में पति व चार बच्चों के साथ रह रही नत्थो देवी पत्नी वीरपाल उम्र 33 वर्ष की मंगलवार की रात पति से कहासुनी हो गयी,जिसमे पति वीरपाल पत्नी बच्चों को अपने गांव बहेड़ी थाना सिविल लाइंस बदायूँ रखना चाहता था जबकि पत्नी अपने मायके तिगोड़ा में खरीदे हुए मकान में ही रहना चाहती थी क्योंकि उसके परिवार में कोई भी नही था।रात में ही मृतका नत्थो देवी के पति वीरपाल पुत्र नामालूम निवासी गांव बहेड़ी थाना सिविल लाइंस ने मौका पाकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
सुबह तड़के ही मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सहसवान व थाना पुलिस ने गांव वालों से घटना की जानकारी ली।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
गांव वालों ने बताया कि मृतका के मायके परिवार में कोई न होने के कारण उसके नाम 16 बीघा जमीन भी है जिसको लेकर भी आपस मे विवाद की चर्चाएं होती थी।मृतका के चार बच्चे जिनमे दो लडक़ी व दो लड़के हैं।
बाईट – एसपी ग्रामीण सिंद्धार्थ वर्मा









