
एंकर रायबरेली में समाजवादी पार्टी के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नहरों में पानी न आने व बिजली की अंधाधुंध कटौती व लो वोल्टेज के चलते धान की फसल चौपट हो रही है अगर समय रहते किसानों को बिजली वैन की व्यवस्था न कराई गई तो अन्नदाता के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाएगी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसानों की सिंचाई के लिए निर्बाध रूप से 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए एवं जनपद की सभी नहरों में निर्धारित मांग के अनुसार किसानों को सिंचाई हेतु तत्काल पानी उपलब्ध कराया जाए इसके साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया है उन्होंने बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुरूवा गांव में घटित महिला हत्याकांड में थाने के पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की जांच सीबीआई अथवा उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से कराये जाने की मांग की है।










