
ऊँचाहार रायबरेली। गुजरात प्रांत से मजदूरी करके घर जा रहा एक श्रमिक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मौके पहुँचकर एम्बुलेंस की मदद से घायल श्रमिक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
बिहार प्रांत के जनपद छपरा थाना माछी क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव डुमरीगढ पोस्ट ताजपुर निवासी हरेंद्र साहनी 30 वर्ष गुजरात प्रांत में मजदूरी करता है। छुट्टी लेकर वह अपने गाँव जा रहा था। हरेंद्र साहनी लखनऊ पहुँचने के बाद शनिवार को प्रयागराज जाने के लिए नौचंदी एक्स्प्रेस पर सवार हो गया। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के पूरे सैतहा मजरे ऊँचाहार देहात के निकट से गुज़री रेलवे लाइन किनारे वह अचानक ट्रेन से गिर घायल हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे पीआरवी के जवान चालक विमलेश बिंद व आरक्षी अजय कुमार यादव ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। इस बाबत स्थानीय निवासी व समाजसेवक हसनैन मंसूरी ने बताया कि बिहार प्रदेश के छपरा जिला थाना माछी के अन्तर्गत गाँव डुमरीगढ पोस्ट ताजपुर निवासी हरेंद्र साहनी पुत्र दीप नारायण साहनी सुबह करीब दस बजे नौचन्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है इलाज के लिए पीआरवी पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भर्ती कराया है। वहीं घायल हरेंद्र साहनी ने बताया कि वह करेंट की चपेट में आकर ट्रेन गिरकर घायल हो गया।










