डलमऊ रायबरेली-
डलमऊ क्षेत्र के अंतर्गत जोहवा नटकी गांव में
ग्रामवासी व नवयुवक लड़कों के सहयोग से जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में भव्यता के साथ किया गया विशाल भंडारे का आयोजन ।वही सुबह 8 बजे पहले सुंदरपाठ का आयोजन किया गया । फिर उसके बाद हवन पूजन करके हनुमान जी के जयकारों के साथ भंडारे का आयोजन हुआ ।जिसमे भक्तो ने बढ़ चढ़कर बजरंग बली का प्रसाद ग्रहण किया । कार्यकर्ताओं ने बताया कि सामाजिक हित के लिए सदैव हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में कार्य करते रहना चाहिए यही मानव कर्तव्य एवं इंसानियत है ऐसे प्रयासों के माध्यम से कुछ ऐसे जरूरतमंदों की मदद हो जाती है जिन्हें वाकई में भोजन एवं अन्य चीजों की आवश्यकता होती है आयोजकों ने समस्त मानव जाति से यह अपील की अपने खुशी को जरूरतमंद लोगों के साथ बनाएं और उनका स्नेह और आशीर्वाद स्वरुप दुआएं प्राप्त करें यही मानव कर्तव्य और यही इंसानियत है आज के इस विशाल भंडारे में सहयोग स्वरूप उपस्थित रामेश्वर मौर्य, हर्षित सिंह, विकास रावत ,सोनू, संतन, विजय सिंह, सानू ,नागेंद्र मौर्य, विजय रावत, शिवम मौर्य, शुभम मौर्या फौजी, योगेंद्र मौर्या , विमल मौर्य ,हिमांशु अग्रहरि व समस्त ग्रामवासी भक्त गण उपस्थित रहे।










