
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वेदांत पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण..
ऊँँचाहार रायबरेली
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वेदांत पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक हरिश्चंद्र कौशल ने बताया कि इस अभियान के तहत विद्यालय द्वारा 200 फलदार पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है। आज कटहल, अमरूद और नींबू के पौधों का रोपण भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डन यादव, विजयपाल, मनीष कौशल, अनिल यादव के द्वारा पौधों का रोपण किया गया।










