
ऊँचाहार,रायबरेली। एनटीपीसी द्वारा पर्यावरण दिवस का मखौल उड़ाया गया है। एनटीपीसी की की कार्यदायी संस्था द्वारा अरखा स्थित ऐश पॉण्ड के निकट करीब तीन हज़ारों पेड़ों को काटकर धराशायी कर दिया गया ।
अरखा स्थित ऐश पॉण्ड जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से एनटीपीसी द्वारा वर्ष तकरीबन तीन हज़ार पेड़ लगाये थे । जिन्हें वर्ष 2017/2018 में एनटीपीसी की कार्य दायी संस्था द्वारा काटकर धराशायी कर दिया। मामले में स्थानीय निवासी राकेश मिश्रा ने कई बार संबंधित से शिकायत किया था जिसके मौके से पेड़ के अस्तित्व भी मिटा दिए गए। भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने इस बावत धरना प्रदर्शन भी किया था। उस पर अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आसपास के स्थानीय निवासी धूल भरी जिंदगी जीने को विवश हैं। जिससे उन्हें नाना प्रकार की बीमारियां हो रही हैं और ज़िम्मेदार अधिकारी समेत कार्यदायी संस्था बस मलाई काट रहे हैं।










