
CRS NEWS रायबरेली 18 अगस्त 2024 उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के विकास खंड महाराजगंज और विकास खंड शिवगढ़ में संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां पर उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और अपने क्षेत्र का विकास किस तरह कार्य किया जाए इस पर चर्चा की। संवाद कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महाराजगंज प्रभात ने उद्यान मंत्री को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने उप जिलाधिकारी महाराजगंज से कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।










