
जनपद के 11 दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता।
CRS NEWS रायबरेली, 18 अगस्त 2024 दिवंगत अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोग भवन लखनऊ से हुआ। इसी क्रम में बचत भवन में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की उपस्थिति में जनपद के दिवंगत अधिवक्ताओ के आश्रितों के साथ इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जनपद के जिन 11 दिवंगत अधिवक्ताओं को इसमे शामिल किया गया है। उनमें राजेश कुमार श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र प्रताप सिंह,पुष्पेंद्र सिंह, राजेश कुमार स्वर्णकार, नीरज श्रीवास्तव, रमेशचंद श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, पवन कुमार संतानी, शिव प्रताप दुबे, कन्हैया लाल सोनकर शामिल है।










