
लोकेशन रायबरेली
एंकर– श्रवण मास रक्षाबंधन की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मन्नतें मांगी| सोमवार को श्रवण मास रक्षाबंधन की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर लगी रही श्रद्धालुओं ने रक्षाबंधन त्यौहार के शुभ अवसर पर श्रवण मास की पूर्णिमा मे गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के 1 दिन पूर्व ही गंगा नदी के किनारे अपने-अपने तीर्थ पुरोहितों के यहां पहुंच गए थे वहीं पर रात्रि विश्राम किया तथा मध्य रात्रि तक भजन कीर्तन चलता रहा स्नान घाटों पर कहीं श्रद्धालु सीताराम सीताराम जाप करते रहे तो तो कहीं हर हर गंगे जय मां गंगे का भजन चालू रहा| मध्य रात्रि के बाद श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा नदी के आँचल मे श्रद्धालुओं ने स्नान करना प्रारंभ किया| स्नान घाटों पर भारी अव्यवस्था मौजूद थी अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने स्नान करना प्रारंभ कर दिया स्नान घाटों पर लगी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस फोर्स चाय की होटलो पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।










