
ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा के बाबूगंज में सैकड़ो महिलाओं से राखी बंधवाकर उन्हें उपहारस्वरुप साड़ी भेंट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।अपने वक्तव्य में बोलते हुए श्री शर्मा ने भावुक होकर कहा कि मैं कितना भाग्यवान हूं की अपनी बहनों के बीच में तो नहीं पहुंच सका लेकिन आज सैकड़ो बहनों ने मेरी कलाई को भर दिया,इस समय वह बहुत भावुक हो गए।उपस्थित बहनों ने बड़े उत्साह,स्नेह से श्री शर्मा की कलाई को सैकड़ों राखियों से भर दिया महिलाओं के साथ अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी गदगद हो गए।उन्होंने कहा अतुल सिंह प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं,वह बधाई के पात्र हैं,ऐसे कार्यों से सामाजिक समरसता बढ़ती है|कार्यक्रम के आयोजक अतुल सिंह ने कहा की गरीबों की सेवा ही सच्चा राष्ट्र धर्म है,बीजेपी दिखावे की राजनीति करती है,उन्होंने कहा बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए गौरव की बात है|कार्यक्रम में सभी जाति,धर्म,वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया| इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला,विधानसभा प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा,कोऑर्डिनेटर क्षत्रेश टांड़,रोहित सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष शंभू शरण पाल,दल बहादुर सिंह,ओमप्रकाश त्रिपाठी,ज्योति प्रसाद पासी,जिला सचिव अनिरुद्ध दीक्षित,शैलेंद्र सिंह,मेराजउल हक फारूखी,किसान कांग्रेस के महासचिव रामकुमार सिंह ,वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडेय,मोहम्मद अकबर सहन,रामजियावन यादव, मो इदरीश,युवा नेता गोलू अग्रहरी,शाजु नकवी,डॉ राकेश यादव,मोहम्मद अनवर,कप्तान सिंह,वीरेन्द्र साहू,अजय गुप्ता,नरेंद्र गुप्ता,गिरधारी यादव,आनंद तिवारी,सुमित अग्रहरि,रवि सिंह,पप्पू मिश्रा,पप्पू मंसूरी,सुरेश मौर्या,राम मिलन पटेल,मोहम्मद मोबीन,महिला कांग्रेस की नेता तारा गुप्ता,नूरून निशा,गुड़िया देवी,रेखा विश्वकर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं, नेता समेत प्रधानगण समेत अन्य सभी उपस्थित रहे| अमेठी सांसद केएल शर्मा ने भागीपुर निवासी रामबली सिंह के पुत्र प्रशान्त सिंह(22) की करेंट लगने से दर्दनाक दु:खद मृत्यु एवं ऊंचाहार नगर निवासी स्वर्गीय नजमुल हसन के 40 वर्षीय दामाद की विगत दिनों हुई दुःखद मृत्यु की जानकारी पर घऱ पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त कर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया|









