
ऊंचाहार, रायबरेली। ग्राहक बनकर एक सर्राफा है की दुकान में घुसे एक दुस्साहस टप्पेबाज ने दिनदहाड़े दुकान में रखा तीससर्राफा की दुकान में घुसा टप्पेबाज तीन तोला सोना उड़ाकर फरार तीन तोला में jसोना पार कर दिया, जिसके सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जमुनापुर चौराहा निवासी अमित कुमार कौशल घर पर ही ज्वेलर्स की दुकान चलाता है।उसका कहना है कि शुक्रवार की सुबह उसकी दुकान पर पल्सर बाइक से आया, जिसने आर्मी कैप लगा रखी थी।उसने कुछ आभूषण देखे और फिर वहां से चला गया।कुछ देर बाद जब दुकानदार सामान का मिलान किया तो उसमें तीस ग्राम सोने के जेवरात की एक डिब्बी गायब थी, जिससे उसके होश उड़ गये।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उस टप्पेबाज की तस्वीर कैद हो गई।इसी आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।










