
CRS NEWS रायबरेली सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा रायबरेली में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व बेला पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भव्य व आकर्षक तरीके से भगवान श्री कृष्ण की लीला प्रस्तुत की। श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे ।विभिन्न झांकियां के माध्यम से श्री कृष्णा की लीलाओं का प्रदर्शन बहुत ही मनमोहक था ,साथ ही बच्चों ने श्री कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। प्रधानाचार्य अनिल यादव एवं इंग्लिश मीडियम की प्रधानाचार्य श्रीमती डाली दीक्षित द्वारा लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय संचालक श्री अशोक कुमार ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया कि उन्होंने कहा भगवान श्री कृष्ण से हमें सीखना चाहिए किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें ।श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देकर आत्मा परमात्मा ,योग, कर्म की व्याख्या की ।साथ उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए तत्पश्चात उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। बच्चों को तैयार करने का कार्य साधना मौर्या , श्रीमती डाली दीक्षित एवं श्रीमती साधना पांडे द्वारा किया गया ।इस अवसर पर पब्लिक स्कूल प्रभारी श्री रमाकांत मौर्य श्री आशुतोष जी सत्येंद्र यादव अंजलि त्रिपाठी सुश्री अंजू यादव सोनाली साक्षी यादव श्रद्धा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।










