CRS NEWS नोएडा क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹4,50,000/- नकद व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। अपको बताते चलें इन दिनों क्रिपटो करेंसी के नाम पर लोगो को खूब बेवकूफ बनाया जा रहा है। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बिटकॉइन का हवाला दे कर नए नए कॉइन मार्केट में डगों द्वारा लांच किया जा रहा है और लोगों को खूब डगा जा रहा है उत्तर प्रदेश में कई जिलों में क्रिप्टो करेंसी के एजेंट घूम घूम कर डिजिटल करेंसी के नाम पर लोगो से ठगी कर रहे हैं।









