खुदागंज के ब्लाक सभागार में लखपति दीदी सम्मान समारोह!


CRS शाहजहाँपुर-जिले के कटरा खुदागंज ब्लॉक सभागार में खंण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में लखपति दीदी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया! आयोजन में महिलाओं को सम्मानित एवं लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया!
रविवार को कटरा खुदागंज ब्लॉक सभागार एवं अकबरी क्लस्टर में लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया! दीन दयाल अन्तयोदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामय उपस्थिति में जलगांव महाराष्ट्र में लखपति सीआरपी एवं लखपति दीदी सम्मान समारोह एवं रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि एवं बैंक ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया! इसी क्रम में भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से लाइव सुना गया! खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि सरकार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह योजना के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने की सुविधा उपलब्ध कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बना रही है! इस कार्यक्रम सफल बनाने में ब्लॉक मिशन प्रबंधक रवि कुमार शर्मा एवं सिद्धान्त मिश्रा ने मौके पर उपस्थित रह कर सराहनीय योगदान किया!









