तिलहर नगर की सफाई व्यवस्था पूरी ठप्प, सड़कों पर लगे कूड़े के ढ़ेरो को बिखेर रहे जानवर!

नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह मौन!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानो पर कूड़े के अंबार लगे हैं, नगर पालिका के सफाई अनुभाग में कर्मचारियों की भरमार होने के बाद भी नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प नजर आ रही है! जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कूड़े के ढ़ेरो से जहां एक में मच्छर पनप रहे हैं तो वहीं आबादी क्षेत्र में कूडे़ से उठती बदबू की वजह से आम जन जीवन का जीना दुश्वार है!
नगर के तमाम समाज सेवी संगठनों द्वारा इस मुद्दे को लेकर अनेकों बार मौखिक एवं लिखित ज्ञापन ही नहीं दिया गया बल्कि नगर पालिका बोर्ड के सदस्यों द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के संबंध में धरना प्रदर्शन तक किया गया परन्तु मामला वहीं का वहीं ढाक के तीन पात!
विगत वर्षों स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के सफाई अनुभाग में कर्मचारी कम होने के बाद भी नगर, स्वच्छ और सुंदर नजर आता रहा जबकि पिछले 1 वर्ष में विभाग द्वारा सफाई कर्मचारी और बढ़ाने के बाद भी नगर की सफाई व्यवस्था पहले के मुकाबले और भी धूमिल होती दिखाई पड़ रही है!
सूत्रों की माने तो नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की तादाद बढ़कर उन्हें नगर की सफाई व्यवस्था में न लगाकर कार्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यों में लगा दिया गया जिससे नौसिखिये लोग ना ही नगर पालिका में आने वाले जनमानस का काम कर पा रहे हैं और ना ही नगर की सड़कों पर अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित कर पाने में सहयोग कर पा रहे हैं! आखिर पालिका द्वारा बढ़ाए गए कर्मचारी आखिर हैं तो कहाँ है क्यूंकि जहाँ उनका वेतन लगातार निकल रहा है तो उनकी संख्या भी काम करती दिखाई पड़नी चाहिए, यह एक एहम सबाल बनता जा रहा है!









