सड़को पर बढ़ रहा है अतिक्रमण, सम्पत्तियों पर दिख रहें अबैध कब्जे लेकिन जिम्मेदार मौन!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर की सड़को बढ़ते अतिक्रमण की जिम्मेदारी, स्थानीय स्तर पर सिर्फ पुलिस की ही नही, बल्कि नगर पालिका की अमूल्य भूमि पर बिना कोई शुल्क दिए कारोबार करना भी गैर कानूनी माना जाता है लेकिन नगर की मुख्य सड़क पर पुलिस चौकी बिरियागंज पर सब्जी, चाट पकौड़ी और फ्रूट के ठेलो ने सड़क पटरी ही नही बल्कि डिबाईडर तक पर अबैध कब्जा कर रखा है!
यह सब ऐसे ही नही है, यहाँ चार कदम पर गवर्मेंट गर्ल कॉलेज भी मौजूद है, कॉलेज के खुलने और बंद होने पर बेटियों को तथा वाहन को कितनी मशक्कत करनी पड़ती है यह किसी से छिपा नही लेकिन इस मामले में न तो आज तक नगर पालिका कोई कार्यवाही कर सका और न ही पुलिस की ओर से कोई हरकत होती नज़र आई!
माना जाता है कि नागरिक सुरक्षा का दायित्व पुलिस कांधो पर है तो फिर प्रतिदिन जाम की स्थिति और अतिक्रमण को पुलिस अनदेखी क्यूं करती आ रही है..?उधर अतिक्रमण को बढ़ावा देने पर नगर पालका के कथित कर्मचारी विभाग के राजस्व को लाखो रुपये प्रति वर्ष चूना लगवा रहे हैं!
सूत्र बताते हैं कि इस सबको कंट्रोल करने के नाम पर स्थानीय पुलिस 50 रुपये माह चालान के रूप में इन रेहड़ी पटरी बालो से बसूली कर रहा है तो वहीं नगर पालिका के कथित कर्मचारी के कंधे पर रख कर तथाकथित कर्मचारी भी हर माह रेहड़ी पटरी से लाखो रूपये बसूल कर अपनी पॉकिट मनी बढ़ा महंगी गाड़ियों से घूमते नज़र आते हैं!









