
CRS NEWS रायबरेली विकास क्षेत्र जगतपुर के पं• आर• एस• एम पब्लिक स्कूल , मिश्रापुर , धूता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नौनिहालों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेषभूषा धारण कर माखन भरी मटकी तोड़ी। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कई गीतों पर नौनिहालों ने धमाल मचाया। बच्चों ने जन्माष्टमी से जुड़े गीतों पर समूह नृत्य किया । प्रबंध निदेशक पं• विजय प्रकाश मिश्रा ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी मनाए जाने के कारणों को और जन्माष्टमी के महत्व को विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निशा सिंह , तनवीर फातिमा , प्रीति शुक्ला , फरहीन श्रिष्टी , दरक्षा , अमृता , अदीबा , कशिश , साक्षी आदि उपस्थित रहे।










