
CRS NEWS उत्तर प्रदेश में जल्द बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। प्रदेश में संविदा पर एजुकेटर और परिचालक के कुल 20 हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला किया गया है।
रोडवेज संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की नियुक्ति करेगा। वहीं, 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10,684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई एजुकेटर की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी।










