
विद्यालय स्वच्छ रहे सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा
सलोन रायबरेली। गांव और विद्यालय स्वच्छ रहे लोग रोग मुक्त रहे इसके लिए सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक बिजवलिया में बच्चों शिक्षकों अभिभावकों जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में श्रमदान कर साफ सफाई अभियान चलाकर जागरूकता लाने का संदेश प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में दिया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र एसएमसी सदस्य शिक्षको के साथ-साथ जनप्रतिनिधियो ने बढ़- चढ कर हिस्सा लिया और शासन की मंशा के अंनुरूप चलाया जाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान में एक कदम स्वच्छता की ओर को साकार करने का संकल्प दोहराया। प्रधानाध्यापक सतीश शर्मा ने उपस्थित जनों को अपने संबोधन में स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास की सफाई हेतु प्रेरित किया तथा संचारी रोग से बचाव की विस्तृत जानकारी देने के साथ साथ स्वच्छता शपथ लेकर सभी ने संकल्प लिया कि वे वातावरण को साफ एवं शुद्ध रखेंगे जिससे कि पर्यावरण दूषित ना हो। एक पोस्टर प्रतियोगिता विद्यालय में आयोजित की गई जिसमें दिव्या साहू, शिवानी, शशि लता, सत्यम, विकास, रौनक, अनिरुद्ध मिश्र ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर शिक्षिका शकील जहरा नकवी, गीता सविता, के साथ-साथ शिक्षक दिव्य प्रताप, विवेक कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने विशेष सहयोग कर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया।










