
CRS NEWS रायबरेली 10 सितंबर 2024 उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी तुर्की देश की सफल यात्रा के पश्चात अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने सड़क,सुरक्षा, बिजली, पानी,चिकित्सा, पेंशन और राजस्व संबंधित समस्याएं आयीं जिसको हल करने का आश्वासन उन्होंने दिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लोगो को मिले इसके लिए उच्च अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक की जाती है। जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।










