
CRS NEWS रायबरेली खबर फतेहपुर से:- फतेहपुर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना के भरतपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह हाईवे पार कर रही महिला को एक वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया, इसके बाद एक के बाद एक सैकड़ों वाहन महिला को कुचलते हुए निकलते गये। करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने शव के टुकड़े बिखरे देख पुलिस को सूचना दी। शव के टुकड़ों को समेटकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थरियांव थाना के भरतपुर निवासी हरि प्रसाद विश्वकर्मा की लगभग 45 वर्षीय पत्नी माया देवी मंगलवार सुबह करीब तीन बजे घर से खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकली थी। खेत हाईवे के दूसरी ओर है। महिला हाईवे पार कर रही थी, तभी कोई वाहन महिला को टक्कर मारते हुए निकल गया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर शव के टुकड़े, साड़ी और खून पड़ा देख स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। आसपास के लोगों से पुलिस ने जानकारी जुटाई तो शव की शिनाख्त माया देवी के रूप में हुई। मौके के हालात देख लोगों का कलेजा कांप गया। शव के नाम पर 100, 200 ग्राम के टुकड़े थे, साड़ी खून के साथ हाईवे पर चिपकी हुई थी। थोड़ी दूर पर सिर के बाल पड़े थे। शव के टुकड़े हाइवे से गुजरे वाहनों के पहियों में चिपकते चले गए थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


CORRESPONDENT