
ऊँचाहार,रायबरेली। नगर के रलवे स्टेशन पर एनआरएमयू द्वारा युवा सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप एआईआरएफ व एनआरएमयू के महामंत्री समेत मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष व राष्ट्रीय महिला कन्विनर पहुँचे और और युवाओं को संबोधित किया।
शनिवार को नगर स्थित रेलवे-स्टेशन पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की ओर से युवा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें यूनियन की सभी शाखाओं से सैकड़ों युवा कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे एआईआरएफ व एनआरएमयू के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के साथ लखनऊ मंडल मंत्री आरके पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्रा, समेत अन्य पदाधिकारियों का स्थानीय पदाधिकारियों ने फूल माला व राजस्थानी साफा बाँधकर चाँदी का मुकुट पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। संगठन के आला पदाधिकारियों ने युवा कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब को लामबंद होकर केन्द्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करना, निजी करण,निगमीकरण का विरोध करना है। इसी के साथ संगठन के सभी पदाधिकारी और युवा कर्मचारियों ने नारे बाज़ी करते हुए सरकार को आगाह किया कि यदि कर्माचारियों की जायज मांगों को जल्द नहीं माना गया तीन राष्ट्रीय स्तर पर इससे बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन व नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि शनिवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें नार्दन रेलवे मेंस यूनियन प्रयाग शाखा के युवा कर्मचारियों को जागृत करने और उन्हें समझाने के उद्देश्य से हम व हमारे अन्य पदाधिकारियों ने सम्मेलन में शिरकत किया है। युवाओं को समझाया गया है रेल को बचाना है रेल को प्राइवेट हाथों में नहीं जाने देना है यदि रेल प्राइवेट हाथों में जाती है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान युवा कर्मचारियों को होगी। इन्हीं सब बातों को लेकर केंद्र सराकार से हमारा विरोध है और हमारी निम्नलिखित मांगें हैं जिनमें से पुरानी पेंशन बहाली रात्रि भत्ते सीलिंग पर लगी रोक हटाने। पदों का सिलिंडर करना। निजी करण पूर्ण रुप से बंद करना शामिल हैं। कार्यक्रम में स0 शाखा मंत्री व संयोजक केवी यादव, विजय मिश्रा, बृजेश यादव, राजू श्रीवास्तव, शुभांशु, राहुल यादव, दिलीप चंद्रा, गंगाराम, अनुज गौतम, राम लखन, गोविंद यादव, अमित सिंह, अशोक यादव, नीलम चौधरी, पूजा गुप्ता, अनीश अहमद, रुपेश यादव समेत सैकड़ों युवक कर्मचारी मौजूद रहे










