डलमऊ रायबरेली-
नगर पंचायत डलमऊ की आबादी क्षेत्र में जगह-जगह पर सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जबकि कस्बे के बाहर बने हुए कूड़ा डंपिंग सेंटर में कूड़ा नहीं पहुंच रहा है कर्मचारी आबादी क्षेत्र में जगह-जगह पर कूड़े को जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं वहीं पर लगे हुए सफाई कर्मी ऑफिस में बैठकर कर्मचारियों के चहेते बने हुए नगर पंचायत डलमऊ के विभिन्न वार्डों पर जगह-जगह सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं आधे से अधिक सफाई कर्मचारी वार्डों में सफाई ना कर के कर्मचारियों के चहेते बने हुए हैं और ऑफिस में बैठकर
कर्मचारियों की आवभगत में लगे रहते हैं वहीं पर कुछ कर्मचारियों के सहारे ही नगर क्षेत्र की साफ-सफाई का जिम्मा होता है मुराई बाग चौराहे के आसपास जगह जगह पर कूड़े के ढेर भी देखे जा सकते हैं एवं सफाई के बाद कूड़े को कूड़ा डंपिंग सेंटर ना पहुंचा कर जगह जगह पर चला दिया जाता है जिससे नगर क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है नगरवासी सर्वेश मोदनवाल राजू हेमंत दिनेश विजय गुप्ता का कहना है कि नगर क्षेत्र के सफाई कर्मी सफाई के पश्चात कूड़े को जगह जगह पर लगा देते हैं और उनमें आग लगा देते कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर भी देखे जा सकते हैं नगर क्षेत्र के बाहर कूड़ा डंपिंग सेंटर भी बना हुआ है लेकिन कूड़े को वहां नहीं पहुंचाया जा रहा है
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आरती श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कर्मियों को सफाई के पश्चात कूड़े को डंपिंग सेंटर पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है और कूड़ा डंपिंग सेंटर भेजा जा रहा है जगह जगह पर कूड़े जलाने पर यू ने कहा कि सफाई कर्मियों को कूड़े जलाने के लिए सख्त मना किया गया है लेकिन कहीं-कहीं पर दुकानदारों के द्वारा कूड़ा जलाए जाने की बात सामने आई है यदि नगर क्षेत्र में कहीं भी कूड़े के ढेर लगे हैं तो कर्मचारियों को निर्देशित कर जल्दी सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी










