
CRS NEWS अमेठी में हुए गोली काण्ड की घटना को लेकर आज रायबरेली पहुंचें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उच्च अधिकारियों संग की बैठक सदस्य श्री लव कुश कुमार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली का आगमन जनपद में हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के साथ अमेठी जनपद के शिवरतनगंज इलाके में अनुसूचित जाति के परिवार की हत्या के मामले में हुई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। घटना पर अपना दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ तत्काल दिलाया जाए। उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।










