
CRS NEWS रायबरेली: रायबरेली, 16 अक्टूबर: एक महिला ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रायबरेली सदर कोतवाली में आरोपी युवक शैलेंद्र कुमार जयंत के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर महिला को वड़ोदरा, गुजरात से भागकर रायबरेली लाया और कन्हा गेस्ट हाउस में 2 अक्टूबर 2024 को किराए का कमरा लेकर जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि शैलेंद्र कुमार ने शादी का वादा कर उसे धोखे से रायबरेली बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन महिला ने आरोप लगाया कि सदर कोतवाली पुलिस ने विपक्षियों से साठगांठ करके मामले में जबरन समझौता करवा दिया।
महिला ने आज पुलिस अधीक्षक रायबरेली से मिलकर आरोपी शैलेंद्र कुमार जयंत, पुत्र मनोज कुमार जयंत, निवासी ग्राम मझिगवां, थाना शिवगढ़ के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके।
इस मामले ने क्षेत्र में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पीड़िता ने पुलिस पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है। योगी सरकार में बलात्कार के मामलों में तेजी से वृद्धि और पुलिस के रवैये को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हैं या नहीं।









