डलमऊ रायबरेली-
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ के 1 दर्जन से अधिक घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए मन्नते मांगी ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ के विभिन्न घाटों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली सड़क घाट, वीआईपी घाट, पथवारी घाट, रानी शिवाला घाट, संकट मोचन घाट, सहित अन्य सभी घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे और प्रातः काल से ही हर हर गंगे के जयकारों के साथ स्नान प्रारंभ हो गया। डलमऊ के स्नान घाटों पर डलमऊ ही नहीं अन्य जनपद से लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं और बड़ी संख्या में लोग गंगा घाटों पर पहुंचकर सुबह 4:00 से ही गंगा स्नान करते हैं स्नान के बाद घाटों के किनारे बने हुए देवी देवताओं के मंदिरों पर पूजा अर्चना करते हैं और अपनी मन्नतें मांगते है।
गंगा स्नान को लेकर नगर पंचायत द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे सुरक्षा को लेकर डलमऊ पुलिस भी सभी घाटों पर मुस्तैदी से डटे रहे।











