

ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भी क्षेत्र में रही भंडारों की धूम
डलमऊ , रायबरेली। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भी क्षेत्र के अंदर भंडारों की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। कुछ स्थानों पर शरबत आदि के प्याऊ भी लगाए गए। नेवाज गंज में गोविंद होंडा एजेंसी की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो प्रात 12:00 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा। यही नहीं डलमऊ के अंदर भी छोटे बड़े मिलाकर लगभग एक दर्जन जगहों पर कहीं पूड़ी सब्जी तो कहीं मिष्ठान आदि वितरित किए गए। साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भारी संख्या में भीड़ रही। लोगों ने जमकर प्रसाद का आनंद लिया। शहरी क्षेत्रों में फतेहपुर रोड तिराहा मुराई का बाग, हनुमान मंदिर, पर भंडारों का आयोजन हुआ। गोविंद सोनी , संदीप सोनी, राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, दीपांकर सिंह, आयुष्मान यादव, मनीष यादव, अतुल यादव, अनुज यादव, संजय फौजी, आदि, मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, अतः राहगीरों व उक्त मार्ग से गुजरने वाले कई प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया।










