ऊंचाहार, रायबरेली। शौच के लिए गई किशोरी के उठा ले जाकर उसके साथ पड़ोसी गाँव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना गुरुवार दोपहर की है। मामला कोतवाली क्षेत्र एक गाँव का है। गाँव की एक 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार कि दोपहर अपने घर थोड़ी ही दूर रेलवे लाईन किनारे शौचक्रिया के लिए गई थी। आरोप है कि वहीं पे पड़ोसी गाँव का एक युवक अपने साथी के साथ के वहां पर पहुंचा और किशोरी को वहां उठा ले गया और कुछ दूर नाले के पास ले जाकर युवक ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। देर शाम दोंनो युवक उसे लेकर डूंडीबाग गाँव में रिश्तेदारी लेकर गये। इसी दौरान दोंनो युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को ये बात बताई तो तुम्हारे भाई की हत्या कर देंगे।जिसके बाद देर रात दोंनो युवक किशोरी को घर के पास छोड़कर फरार हो गये, घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की आपबीती बताई। शुक्रवार को किशोरी परिवारजन के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर दी है।
कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।









