
CRS NEWS रायबरेली – ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दीनशाह गौरा के ग्राम प्रधान मोबिन अंसारी को जिला विकास एवं अनुश्रवण समिति, रायबरेली का सदस्य मनोनीत किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्री अंसारी को बधाई दी।
सम्मान समारोह में श्री अंसारी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे इस सम्मान के लिए रायबरेली के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, और कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीनशाह गौरा के प्रमुख नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा, जिला महामंत्री संतोष त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, जिला सचिव मेराजुल हक फारुकी, अनिरुद्ध दीक्षित, ब्लॉक उपाध्यक्ष लल्लू राम भारती, जसवंत सिंह चौहान, राजीव प्रताप सिंह, शैलेन्द्र त्यागी, प्रदीप अग्निहोत्री, न्याय पंचायत अध्यक्ष, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गुड़िया देवी, नितेश यादव, एवं ब्लॉक महामंत्री रमेश यादव सहित सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और श्री अंसारी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुटता और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया और श्री अंसारी के उज्जवल भविष्य की कामना की।










